नगर निगम के टैक्स कलेक्शन साफ्टवेयर में आई खराबी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर निगम के टैक्स कलेक्शन साफ्टवेयर में बुधवार को तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से संग्रह का कार्य प्रभावित हुआ। बाद में लखनऊ बैठे तकनीशियनों ने अलीगढ़ सेवा भवन में बैठे आपरेटरों को आनलाइन सलाह दी। साथ ही कांफ्रेंसिंग भी की। जिसके बाद खराबी दूर हो सकी। इस दौरान संग्रह का कार्य प्रभावित रहा और गृह कर सहित अन्य मदों में पैसा जमा करने आए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नगर निगम का राजस्व संग्रह के साफ्टवेयर की निगरानी लखनऊ से ही होती है।
भविष्य में जैसे जैसे आपरेटर इस कार्य में दक्ष होते जाएंगे, इस काम को स्थानीय स्तर पर संचालित किया जा सकेगा। बुधवार को अचानक अधिकारियों को सूचना दी गई कि इस साफ्टवेयर में दिक्कत आ रही है। जिसके बाद लखनऊ में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। वहां से तकनीकी विशेषज्ञों ने अलीगढ़ सेवा भवन के कंप्यूटरों को आनलाइन ले लिया। वहां से ही बैठे बैठे खराबी दूर की गई।