फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दूध विक्रेता से तमंचे के बल पर 15 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध विक्रेता से तमंचे के बल 15 हजार लूटे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में केला नगर से सटे जीवनगढ़ इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक दूध विक्रेता से 15 हजार रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई, जब पीड़ित दुकानदारों से दूध का पेमेंट लेकर लौट रहा था। बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर विक्रेता को चुटैल भी कर दिया।

सासनीगेट क्षेत्र के पला रोड बिहारी नगर निवासी संजीव शर्मा नामचीन पैक्ड निर्माता दूध कंपनी के सुपरवाइजर हैं। संजीव ने बताया कि वह शहर के विभिन्न इलाकों में दूध की सप्लाई करते हैं। गुरुवार को वह पेमेंट लेने के लिए निकले। जीवनगढ़ इलाके से पेमेंट लेकर वह केला नगर की तरफ लौट रहे थे कि मौला चौक पर तीन युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने उनके सिर में तमंचे का बट मारा और गले में टंगा बैग लूट ले गए। इस बैग में 15 हजार रुपये व उनका मोबाइल था। तीनों लोग गली में खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। आरोपियों का कहीं भी पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। सिर में चोट आने से घायल का दीनदयाल अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें