फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आज बिजली विभाग में काम बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बिजली विभाग में रहेगा काम बंद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति चीफ इंजीनियर कार्यालय पर बुधवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर रही है। समिति की मांग है कि सातवें वेतन आयोग का पुनरीक्षण किया जाए साथ ही अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाए।

समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे, महासचिव राजीव सिंह, महामंत्री आलोक सिन्हा, अध्यक्ष राजपाल सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जिन मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है, उनमें शामिल हैं कि उत्तर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण किया जाए।
विज्ञापन


निजी घरानों से बिजली खरीदने के लिए राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के बिजली घरों को किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं किया जाए। ओबरा, हरदुआगंज और पनकी ताप विद्युत परियोजनाओं की बंद पड़ी इकाइयों को तत्काल चालू करवाया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा 18 फरवरी 2009 को जारी वेतन पुनरीक्षण आदेश पूर्व में चल रहे वेतन वृद्धि संबंधी के आदेश विसंगतियों को दूर किया जाए। 14 जनवरी 2000 के बाद सेवा में आए सभी कर्मचारियों, अवर अभियंताओं व अभियंताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। सभी ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को निगमों से सीधा भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें