फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में डाके में कुख्यात अखिलेश शिव का भांजा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
डाके में कुख्यात अखिलेश शिवा का भांजा नामजद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के मशहूर मुर्गे का अचार विक्रेता गुनीत सिंह उर्फ बबलू के घर लाखों के डाके में कुख्यात डकैत अखिलेश उर्फ शिवा के भांजे विक्रम को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस आधार पर विक्रम गैंग की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक मुकदमे में पीड़ित परिवार ने डाके में गए माल का उल्लेख नहीं किया है। वहीं इस मुकदमे में विक्रम के एक अन्य साथी दिलशाद को भी नामजद किया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सारसौल की गुरुरामदास नगर कॉलोनी निवासी सरदार गुनीत सिंह उर्फ बबलू के घर बदमाशों ने सोमवार की देर रात डकैती डाली थी। इस सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुरू से ही यह संदेह जताया था कि यह वारदात विक्रम गैंग ने की है, क्योंकि इस गैंग के मुखिया की पत्नी से इस परिवार के करीबी संबंध रहे हैं।

अब इस मामले की रिपोर्ट थाना बन्नादेवी में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कुख्यात डकैत विक्रम मूल निवासी हापुड़ हाल निवासी सारसौल, दिलशाद निवासी देहली गेट के अलावा तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। अभी रिपोर्ट में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि लूट में कितना माल गया है। बताते हैं कि नामजद विक्रम की पत्नी कविता ने इस परिवार में नौकरानी के रूप में बचपन से काम किया था।

इस परिवार के लोग कविता से इतना स्नेह मानते थे कि कविता की शादी में इन लोगों ने कन्यादान तक किया था। वहीं विक्रम पर डकैती जैसी वारदातों के कई केस हैं और वह तीन माह पहले ही जेल से छूटा है। जेल से छूटने के बाद वह पैसे से तंगहाल था। ऐसे में पुलिस मान रही थी कि विक्रम और उसके गैंग ने ही यह वारदात की है। अब रिपोर्ट में भी यही बात सामने आ गई।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस विक्रम व उसके साथियों को तो तलाश कर ही रही है। साथ ही पुलिस ने विक्रम के मामा व टॉप फाइव में शामिल शातिर अखिलेश शिवा पर भी निगाह रख रही है। वह भी इस समय अलीगढ़ जेल में बंद है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही वारदात में लिप्त अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें