फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घेवर का करोड़ों में कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर घेवर का करोड़ों में कारोबार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रक्षाबंधन के अवसर पर महानगर में घेवर की जबर्दस्त बिक्री होने से हलवाइयों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पिछले दो-तीन दिन में करोड़ों में कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
जीएसटी लगने के बाद बाजार में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में महानगर के नामी मिष्ठान भंडारों एवं हलवाई की दुकानों पर घेवर सीमित मात्रा में बने थे। लेकिन अंतिम दो दिन में अनुमान के विपरीत बिक्री होने से मिठाई कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। आलम यह रहा कि अधिकतर बड़े दुकानदारों के यहां स्टॉक खत्म हो गया। सोमवार सुबह सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, मामू भांजा, रामघाट रोड, अवंतिका कॉलोनी, नौरंगाबाद, आगरा रोड, सराह हकीम समेत प्रमुख बाजारों में घेवर के लिए सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यापारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात को ही घेवर समाप्त हो गया था। ग्राहकों की मांग को देखते हुए सोमवार के कुछ अतिरिक्त घेवर बनवाने पड़े। उन्होंने बताया कि पिछले साल से अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन

मामू भांजा के व्यवसायी प्रदीप ख्यालीराम ने बताया कि घेवर के अतिरिक्त दूध, दही, पनीर एवं मिठाई आदि की भी खूब बिक्री हुई। अनुमान से बहुत अच्छा कारोबार रहा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें