फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 63272 किसानों को ऋण माफी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में 63272 किसानों को ऋण माफी का लाभ
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एक लाख रुपये तक के फसली ऋण लेने वाले जिले के दो हेक्टेयर तक भूमि वाले 129800 लघु एवं सीमांत किसानों में से पहले चरण में 63272 किसानों को ऋण माफी का लाभ मिल सकेगा। इन्हें अगस्त के दूसरे सप्ताह में शिविर लगाकर ऋण माफी के पत्र जारी कर दिए जाएंगे। किसानों की डाटा फीडिंग के अंतिम दिन सायं पांच बजे तक चली किसानों की डाटा फीडिंग के बाद शासन की साइट लॉक हो गई है। तब तक शत प्रतिशत किसानों का डाटा फीड कर लिया गया।
किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों के लिए अनिवार्य शर्त है कि मात्र उसी किसान को ऋण माफी का पात्र माना जाएगा, जिसका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बैंक खाते से जुुड़ा है। इस मामले में जिले के 66516 लाभार्थी किसान पिछड़ गए हैं। इनमें से अधिकांश के तो आधार कार्ड ही नहीं बने हुए हैं, शेष ने अपने आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं कराए हैं। इन सभी के आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन ने शिविर लगाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष बचे 63272 किसानों को पहले चरण में अगस्त के दूसरे सप्ताह में ऋण माफी के प्रपत्र जारी हो जाएंगे। डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने स्वीकार किया कि आधार कार्ड बैंक खातों से लिंक न कराने वाले किसान पहले चरण में होने वाले ऋण माफी पत्र से वंचित रहेंगे। शेष 63272 किसानों को कैंप लगाकर प्रपत्र बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें