फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली जगहों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
निचली जगहों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


अलीगढ़। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को पोखरों की सफाई का निरीक्षण किया और पोखरों की सफाई के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने तालाब और पोखरों के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की कि वह पोखरों में कूड़ा आदि नहीं डालें।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गूलर रोड, शक्ति नगर, चारूताल पोखर की नाव और लेबर के माध्यम से करायी जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आने वाले दिनों में भारी वर्षा के अनुमान को ध्यान में रखते हुए सभी संसाधनों के साथ टीमें गठित कर रखी हैं। बालू के कट्टों को स्टाक में रखा गया है क्योंकि जल स्तर बढ़ने या नाला कटने की स्थिति में बालू के कट्टे ही कारगर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारी वर्षा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिये ऐेसे सभी लोगों से अपील है जिन्होंने अपने मकान तालाबों, पोखरों, गड्ढों के आस पास या निचले स्थानों में बना रखे हैं। तत्काल ऐसे स्थानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें क्योंकि जल स्तर बढ़ने से इन क्षेत्रों में जन हानि, धनहानि और भवन हानि हो सकती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा अपने संसाधनों से जल निकासी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भारी वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें