फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अमर उजाला की भविष्य ज्योति के लिए जबर्दस्त उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की भविष्य ज्योति के लिए जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अमर उजाला द्वारा एडीआरएस के सहयोग से मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह उमड़ रहा है। विभिन्न केंद्रों पर आयोजन में शामिल होने के लिए फार्म हासिल करने के लिए भीड़ लगी रही।

यह आयोजन जुलाई के पहले हफ्ते में डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में होना है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं, जिन्होंने इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा पास की है और 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे सभी इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


सम्मानित किए जाने वाले छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उनको सूचित कर दिया जाएगा। उन छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियोें का मनोबल बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके नव युवकों से उनके अनुभवों को भी जानने का मौका मिलेगा। साथ ही कैरियर के संबंध में अनुभवी काउंसलर्स उपयोगी जानकारी देंगे। अलीगढ़ जिले के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। जिन छात्रों को स्कूल द्वारा मार्कशीट नहीं प्राप्त हुई है वह इंटरनेट से मार्क शीट निकाल कर फार्म के साथ जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


-इस आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 8392931061, एडीआरएस हेल्पलाइन 8859813541, 9634589048

इन स्थानों से प्राप्त करें रजिस्ट्रेशन फॉर्म--
1-अमर उजाला सिटी कार्यालय मदार गेट
2- कार सी, ब्लू वर्ल्ड स्कूल के सामने जीटी रोड
3-मिल्क बार, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज, सेंटर प्वाइंट
4-माही, चौराहा सासनी गेट निकट पुलिस चौकी
5- जीत पाल चौहान ट्रेडर्स, चुंगी तिराहा, रामघाट रोड
6- अमर उजाला कार्यालय, टनाटन पान भंडार, हाथरस चौराहा, इगलास फोन नंबर 9412535745
7- अमर उजाला कार्यालय लोकवाणी केंद्र, दुकान नंबर 15, नगर पालिका अतरौली फोन नंबर 9997968412,
8- अमर उजाला कार्यालय, वेब पैशन मोबाइल स्टोर, नाहर सिंह मंडी मार्केट, खैर, फोन नंबर 9412595395
9- अमर उजाला कार्यालय, चौधरी स्पोर्ट्स सेंटर, न्यूज पेपर एजेंसी, मेन रोड, जट्टारी फोन नंबर 9758715228,
10 अमर उजाला कार्यालय, अनिल सारस्वत, न्यूज एजेंसी, गभाना, फोन नंबर 9756702455
फार्म लेकर वहीं जमा भी कर सकते हैं
अलीगढ़। सभी छात्र छात्राएं दिए गए रजिस्ट्रेशन केंद्रों मे से अपने नजदीकी रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर सुबह 10 से छह बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। मार्क्स शीट की फोटो कापी के साथ वहीं जमा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें