फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू खोले जाने के लिए छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कमेटी गठित

विज्ञापन
एएमयू खोलने की मांग को लेकर मार्च निकालते एएमयू छात्र छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) खोले जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं डक पॉन्ड पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में छात्र-छात्राएं बाब-ए-सैयद की तरफ रवाना हुए। इस दौरान नारेबाज की गई। छात्र-छात्राओं के हाथों में तख्तियां थीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि यूनिवर्सिटी जल्द नहीं खोली गई तो उनका कॅरियर बर्बाद हो जाएगा। इसलिए एएमयू इंतजामिया की जिम्मेदारी है कि उनका कॅरियर बचाए। वरिष्ठ छात्र नेता कुंवर मोहम्मद अहमद ने बताया कि एएमयू को बंद हुए बहुत समय हो चुका है, जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। अब जब यूजीसी ने भी यूनिवर्सिटी खोलने की इजाजत दे दी है तो एएमयू प्रशासन मनमानी न करे और जल्द से जल्द एएमयू को खोले। अन्यथा विरोध मार्च नहीं, बल्कि धरना करने के लिए विवश होंगे। इससे पहले हिजाब प्रकरण को लेकर 9 व 11 फरवरी को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को खोले जाने को लेकर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने 12 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जो यूनिवर्सिटी खोले जाने पर विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद के अनुसार, कमेटी में रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, परीक्षा नियंत्रक मुजीब उल्लाह जुबैरी, डीएसडब्ल्यू के डीन प्रो. मुजाहिद बेग, प्राक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन प्रो. निशात फातिमा, वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा गुलरेज, विज्ञान संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद अशरफ, थियोलॉजी विभाग के डीन प्रो. एम सऊद आलम कासमी, हबीब हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. रफी उद्दीन, बेगम अजीजुन निशा हॉल की प्रोवोस्ट प्रो. सुबूही खान, स्कूल निदेशालय के डायरेक्टर प्रो. अफसर अली खान हैं। यूनिवर्सिटी खोले जाने के संबंध में संकाय के डीन, प्राचार्यों से कमेटी राय मशविरा लेगी। यूनिवर्सिटी खोले जाने के संबंध में कमेटी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे सलेक्शन कमेटी में बैठक होगी।
एएमयू में शत प्रतिशत आएंगे शिक्षक-कर्मचारी
अलीगढ़। कोरोना के घटते संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में एएमयू में सोमवार से शनिवार तक शत प्रतिशत शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। यह आदेश 16 फरवरी से लागू होगा। पहले 50 फीसदी शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश थे। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने सभी विभागाध्यक्षों के निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभाग में अधीनस्थ कर्मचारियों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने को निर्देशित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें