फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए नगर निगम बनाएगा पिंक टायलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम ने महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टायलेट के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए नगर आयुक्त ने स्थल चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गत दिनों शासन में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में बैठक में दिये गये निर्देशों से अधीनस्थों को अवगत कराते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शौचालय निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। क्योंकि राज्य सरकार और भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शौचालय निर्माण है।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ शहर में विशेष रूप में महिलाओं के आवागमन के क्षेत्रों जैसे सेंटर प्वाइंट, अमीर निशा, रेलवे रोड, जमालपुर, ऊपरकोट, महावीर गंज, आगरा रोड आदि क्षेत्रों में महिलाओं सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए पिंक टायलेट बनवाए जाने की कवायद शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में पिंक टायलेट के निर्माण के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जल्द ही इन इलाकों में पिंक टायलेट का निर्माण
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान देश का सम्मान है इसलिए अपने घर की महिलाओं के सम्मान के लिए ज्यादा से ज्यादा शौचालय निर्माण के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि पिंक टायलेट का निर्माण किया जाना प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है, जिसको जीवित रूप देने का दायित्व प्रत्येक शहरवासी का है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता रामकांत राम, अधिशासी अभियंता बीके मिश्रा, सहायक अभियंता एसपी तिवारी, लेखाधिकारी राजेश गौतम, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक अजीत राय, राजेश गुप्ता, अवर अभियंता राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें