फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म हाशिवरात्रिक्ष पर आदेश की धजि0्जयां ुड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रशासन और नगर निगम के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुछ मुर्गा अचार और मीट दुकानदार ऐसा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और स्टाल लगाने वाले नरेश निराला ने पत्र लिखकर इस पूरे मामले की नगर निगम से शिकायत की है और मुर्गा अचार दुकानदार सहित अन्य ऐसे लोगों की भी दुकानें बंद करवाने की मांग की है।

नगर निगम को लिखे पत्र में नरेश निराला ने कहा है कि वह मसूदाबाद चौराहे पर खाने का स्टाल लगाता है। सोमवार को उसके पास लैपर्ड के सिपाही आए और कहा कि वह तीन दिन अपना स्टाल नहीं लगाए। क्योंकि वह नानवैज भी बनाता है। इस पर नरेश निराला चौकी पहुंचे और पता किया तो बताया कि महाशिवरात्रि के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद जब वह वापस आए तो देखा कि वहां पर मुर्गे का अचार भी बिक रहा है। साथ ही कुछ होटल चिकन भी परोस रहे हैं। इस पर जब लैपर्ड से पूछा तो बोले कि यह हमारा क्षेत्र नहीं है। इस पूरे मामले में आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डीजे की आवाज में आदेश हुए गूंगे
आदेश यह भी हैं कि कांवड़िया डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद भी रामघाट रोड पर कई स्थानों पर डीजे धड़ल्ले से बजाए जा रहे हैं। यही नहीं कुछ कांवड़ियों ने तो ट्रैक्टर पर बहुत सारे स्पीकर आदि रखकर बहुत तेज आवाज में सड़क से गुजरे। रास्ते में कई पुलिस थाने पड़े, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें