फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी कमलेश, पति सहित पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कमलेश, पति सहित पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाल, अलीगढ़।


इगलास नगर पंचायत चुनाव की भाजपा प्रत्याशी कमलेश शर्मा एवं उनके पति हरीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दोनो नेताओं पर इगलास मंडल के अध्यक्ष कालीचरण गौड़ के साथ मंडल मीटिंग में अभद्रता का आरोप साबित होने के बाद निष्कासित किया गया है।

मंगलवार को पार्टी नेताओं की बैठक के सिलसिले में ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह अलीगढ़ आए हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले मंडल अध्यक्ष कालीचरण गौड़ ने जिलाध्यक्ष से लेकर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष तक कमलेश शर्मा एवं हरीश शर्मा की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान हाउस में भवानी सिंह के आगमन पर यह मामला पुन: उठा। क्षेत्रीय अध्यक्ष से बातचीत के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह को कमलेश शर्मा एवं हरीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने को निर्देशित किया गया। देवराज सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय नेताओं के निर्देश पर दोनो को निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें