फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होगी भोला एनकाउंटर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होगी भोला एनकाउंटर टीम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गोंडा के गांव ढांठौली के कुख्यात शूटर व 50 हजार के इनामी रहे पंकज उर्फ भोला जाट को मुठभेड़ में मार गिराने वाली अलीगढ़ पुलिस की पूरी टीम को डीजीपी ने प्रशंसा सम्मान चिह्न से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

डीजीपी स्तर से प्रदेश में पिछले वर्षों में जिन पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने सराहनीय कार्य किए हैं, उन्हें यह सम्मान चिह्न दिए जाने संबंधी आदेश रविवार को ही जारी किया है। इसी क्रम में अलीगढ़ में 8 अगस्त 2015 को पुलिस मुठभेड़ में पुलिस हिरासत से भागे 50 हजारी भोला को मार गिराने वाली टीम को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मौजूदा यूपी स्वाट के मास्टर ट्रेनर एसओ देहली गेट अनुज कुमार, सर्विलांस प्रभारी छोटेलाल, यहां एसओजी प्रभारी रहे मैनपुरी में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एसओजी में तैनात एमपी सिंह, एसटीएफ में तैनात राकेश यादव, दुर्विजय सिंह, एसओजी में तैनात सुभाष, ऋषीपाल सिंह, सुखवीर सिंह शामिल हैं। बता दें कि पंकज उर्फ भोला कुख्यात अरुण फौजी गैंग का प्रमुख शूटर था और कई बड़ी अपराधों में शामिल रहा है। वह दो बार पुलिस अभिरक्षा से भी भागा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें