फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के भक्त पहुंचे अमरनाथ, बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: 63 गाड़ियों का जत्था पहुंचा तो हुई रौनक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। अब वही लोग बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रहे हैं, जो कि यात्रा में मौजूद हैं।

गुरुवार को श्रीनगर से चला 63 गाड़ियों का जत्था शुक्रवार को देर शाम दर्शनों के बाद बालटाल पहुंचा। यहां से वह शनिवार की सुबह वापस होगा। इसमें करीब 56 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


यात्रियों का नेतृत्व कर रहे राजकुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी आई है। पहले जहां हजारों की संख्या में भीड़ थी, अब उतनी नहीं है। उनके साथ आए 63 गाड़ियों के काफिले में शामिल यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो बाबा के दर्शनों के लिए दर्जन भर भी लोग नहीं थे।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। जम्बू से बालटाल तक उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सेना के जवान अपनी गाड़ियों के बीच में लेकर आए। बाबा बर्फानी के दर्शन करके बालटाल पहुंचे राजकुमार ने बताया कि हिमलिंग का आकार घटने लगा है।

यात्रा से वापिस आए पवन सादाबादी ने बताया कि हमले के बाद माहौल शांत है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, लेकिन पुन: हमला नहीं होगा ऐसा नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


बताया कि गुरुवार को बालटाल एवं गुफा पर लगे भंडारा सूना पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जत्था पहुंच गया तो भीड़ हो गई, लेकिन अब यात्रियों के पहुंचने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें