फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु भोज एक सामाजिक बुराई : संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मृत्यु भोज परित्याग मिशन का चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन जीटी रोड स्थित क्लासिक रेजीडेंसी धनीपुर में पूर्व विधायक पंडित केशवदेव हरियाणा की अध्यक्षता में हुआ।

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर मौजूद रहे। संचालन मिशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह लालू ने किया।

शहर विधायक संजीव राजा ने मृत्यु भोज को एक सामाजिक बुराई मानते हुए उसके उन्मूलन के लिए मिशन के पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना की।

कहा, उन्होंने स्वयं की मृत्यु भोज न कराने का संकल्प ले रखा है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि तीन वर्षों से मिशन के प्रयासों को सर्व समाज से मान्यता मिल रही है और उन्हें उम्मीद है कि कुछ वर्षों में समाज से मृत्यु भोज का उन्मूलन होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन के अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने मिशन के गठन की समाज में अवधारणा और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में हाथरस के सुरेंद्र पुंढीर, महेश पुंढीर, बुलंदशहर के हेम किशोर गौड़, जितेंद्र राघव, देवेंद्र यादव, एमडी कौशल, सत्यपाल कुशवाहा, प्रेम सिंह सविता, मनोज, भूपेंद्र पाल, सुभाष सिंह उर्फ पप्पू, हेतम पाल सिंह, राजगीर पुंढीर, ठा. राधेश्याम सिंह, ओमपाल सिंह, जीत पाल सिंह, मुकेश चौहान, कुलदीप, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें