डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
यदि आप आधार लिंक न होने अथवा किसी और कारण से राशन वस्तुएं लेने में असमर्थ हैं तो खुश हो जाइये। आपको 26 से 30 नवंबर तक प्राक्सी खुलने के कारण बिना आधार भी राशन मिल सकेगा।
डीएम ने इसकी अनुमति दे दी है। उन्होंने सभी एसडीएम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि वे पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण बगैर आधार के भी कराएं। बताते चलें कि हर माह 28 से 30 तारीख के मध्य प्राक्सी खुलती है। ताकि किसी तरह आधार अथवा अन्य परेशानियों के चलते राशन उठान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को भी राशन मिल सके। लेकिन इस माह डीएम ने 26 से 30 नवंबर तक प्राक्सी खोलने तथा बगैर आधार के भी वितरण कराने के आदेश दिये हैं।
डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि प्राक्सी से वितरण तो कराया जाएगा, लेकिन ज्यादा प्राक्सी वाले डीलरों का चिन्हांकन भी होगा। ज्यादा प्राक्सी होने पर उनसे पूछताछ अथवा जांच भी की जाएगी।