फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू संस् थापक सर सैयद को भारत रत्न देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां को भारत रत्न देने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। छात्रों ने बीएचयू संस्थापक को भारत रत्न देने की प्रशंसा की और एएमयू संस्थापक को भी उनके योगदान को देखते हुए देने की मांग की।

एएमयू छात्र संघ के पूर्व कैबिनेट सदस्य एवं वार्ड 66 के पार्षद सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में छात्रों ने एएमयू सर्किल पर प्रदर्शन किया। इसमें नगर के कई वार्डों के पार्षद भी शामिल हुए।
विज्ञापन


पहले छात्रों की योजना कलक्ट्रेट तक मार्च निकालने की थी। लेकिन प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि सर्किल पर आकर अधिकारी ज्ञापन लेंगे। दरअसल मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। बाद में सर्किल पर सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया।

छात्र अपने हाथों में पोस्टर भी लेकर आए थे। छात्र नेता सद्दाम हुसैन, एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, अदनान आमिर आदि ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया गया। हम इसकी प्रशंसा करते हैं।
विज्ञापन


सर सैयद अहमद खां का भी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। मांग करने वालों में मो. आजम, सलीम अहमद, राव फराज वारिस, जैद शेरवानी, फरहान जुबैरी, पार्षद शादाब खान, फिरोज खान, पप्पू अल्वी, शाकिर मलिक, अमीरूद्दीन, हफीज अब्बासी, मो. शाकिर, नौशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें