फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में एमटेक के 8 नए पाठ्यक्रमों को एनबीए से स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नये इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (एनबीए) नई दिल्ली ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एमएम सूफियान बेग ने बताया कि मशीन डिजाइन, कम्यूनिकेशन एंड इन्फारमेशन सिस्टम्स, पेट्रोलियम प्रोसेसिंग एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग तथा एनवायरमेंटल एंड हाइड्रोलिक स्ट्रक्चर में एमटेक के पांच पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से आगामी 5 वर्षों के लिए स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल एवं नैनो टेक्नोलॉजी में एमटेक कार्यक्रमों की स्वीकृति शैक्षणिक सत्र 2017-18 से दो वर्षों के लिए दी गई है। प्रो. बेग ने बताया कि पिछले साल एनबीए द्वारा 4 एमटेक एवं 7 बीटेक कार्यक्रमों को पांच-पांच वर्षों के लिए स्वीकृति दी गई थी।

इसके अतिरिक्त दो एमटेक कार्यक्रमों को दो वर्षों के लिए स्वीकृति दी गई थी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में इस सिलसिले में एनबीए की टीम एएमयू में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें