फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज.. चंदन को शहीद का दर्जा न दिला पाएं तो सीएम दे दें इस्तीफा : मारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने में नाकाम हैं तो उन्हें फौरन अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वरना उन्हें हिंदुत्व कभी माफ नहीं करेगा।

ये बातें सामाजिक कार्यकर्ता मारिया आलम उमर ने कहीं। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है, जिसमें इन्हीं बातों का जिक्र है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के कारण अखलाक, पहलू खान, जुनैन के परिवार को योगी आदित्यनाथ तसल्ली न दे पाए, जो उनका हक था।
विज्ञापन


उन्हें भीड़ तंत्र ने मारा था, लेकिन चंदन के साथ ऐसा तो नहीं हुआ? चंदन ने तो केसरिया की लाज रखी है, उसे मुख्यमंत्री शहीद का दर्जा दिलाने का साहस करें।
विज्ञापन


मारिया ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री से भी वार्ता कर सकते हैं। वह तो मां का दर्द समझते हैं। आज भी वह अपनी मां का आदर सम्मान करते हैं, प्रधानमंत्री जरूर चंदन की मां का दर्द समझेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें