फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन जांच कर एएमयू से वापस लौटे सीबीआई के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ज्वाइंट फाइनेंस आफिसर साकेब अरसलान एवं अन्य लोगों की नियुक्ति की गड़बड़ी से संबंधित मामले की जांच कर शुक्रवार को सीबीआई के अधिकारी वापस देहरादून रवाना हो गए हैं।

सीबीआई के अधिकारी 30 जनवरी को यहां पहुंचे थे और चार दिन में करीब 15 लोगों से पूछताछ की गई। इसमें एएमयू के वित्त विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय एवं अन्य विभागों में काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी से लेकर सेवानिवृत्त अधिकारी तक शामिल हैं।
विज्ञापन


एएमयू के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जांच के बाद सीबीआई के अधिकारी वापस लौट गए हैं। उल्लेखनीय है कि साकेब अरसलान एवं अन्य कई लोगों की नियुक्ति पूर्व कुलपति नसीम अहमद के समय में हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई द्वारा पूर्व कुलपति नसीम अहमद, ज्वाइंट फाइनेंस आफिसर साकेब अरसलान एवं अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 10 जुलाई 2017 को भी सीबीआई के अधिकारी जांच के सिलसिले में यहां आए थे और करीब पांच दिन यहां रुके भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें