फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर नेहा ने अलीगढ़ आने से इनकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रसिद्ध सिंगर और रीयलिटी शो स्टार रहीं नेहा कक्कड़ ने अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में इनकार करके सनसनी फैला दी। इससे एक दिन पहले जिला प्रशासन ने घोषणा की थी कि दो फरवरी को नुमाइश में नेहा कक्कड़ नाइट होगी। नेहा कक्कड़ के इस फैसले की उनके मैनेजर कुशल संपत ने भी पुष्टि की है।

गुरुवार को जिला प्रशासन ने नुमाइश में होने वाले कार्यक्रम तय करने के क्रम में कई कार्यक्रमों की तारीख तय की। इसी क्रम में ब्रीफिंग दी गई कि काला चश्मा जंचता है फेम गायिका नेहा कक्कड़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन


नेहा के कार्यक्रम के फाइनल होने पर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। इसी क्रम में उनके प्रशंसक विशाल देशभक्त ने ट्वीटर पर ट्वीट किया कि अलीगढ़ की धरती पर आपका स्वागत है। यह बात जब नेहा कक्कड़ तक पहुंचीं तो उन्होंने सबसे पहले ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी कि यह गलत खबर है।

इस पर विश्वास नहीं करें। बाद में नेहा के मैनेजर कुशल संपत से जब अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने भी कहा कि नेहा अलीगढ़ नहीं आ रही हैं। वह क्यों नहीं आ रही हैं, इस बात पर उन्होंने कहा कि क्या कारण है वह यह तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन यह तय है कि हम लोग अलीगढ़ नहीं आ रहे हैं।

दो साल का इंतजार, पुराने चेहरों का दीदार
दो साल से अलीगढ़ की नुमाइश का इंतजार कर रहे लोगों को इसमें होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले कलाकारों के नाम पर मायूसी ही हाथ लग रही है। करीब-करीब वही सभी कलाकार हैं जो पहले भी आ चुके हैं। कुछ कलाकार तो ऐसे हैं कि सात आठ बार तक आ चुके हैं।

ऐसे में आयोजन को युवाओं के अनुरूप बनाने की भावना कहीं पीछे ही रह जाती है। इस बात को लेकर अब शहर के नागरिक सवाल ही उठा रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम तय करने में सामूहिक सहमति की भावना को दरकिनार करना और ब्लैक लिस्टेड इवेंट मैनेजरों पर ‘इनायत’ करने को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। दो साल से लोगों को सालाना जलसे का इंतजार था, लेकिन वही कलाकार और वही पुराने चेहरे।

अब तक तय किए गए कलाकारों की बात करें तो पंकज उदास, अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, सलोनी आयुशी आदि कलाकार पहले भी आ चुके हैं। इनके नाम तय किए जाने पर आयोजन से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा सन 2015 में अभिनेत्री जरीन खान की नाइट में 15 मिनट की परफोर्मेंस में 18 लाख रुपये खर्च होने और इसके बाद हुए विवाद के बाद इसके इवेंट मैनेजर को काली सूची में डाल दिया गया था।

इसी इवेंट मैनेजर ने बादशाह खान की नाइट करायी और उसमें भी विवाद हुआ। इसी इवेंट मैनेजर का नुमाइश समिति के कर्मचारी से विवाद हुआ, लेकिन इसी इवेंट मैनेजर के पास इस बार सात नाइटें हैं। इसको लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

क्या कहते हैं अफसर
इस विषय में एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह कहते हैं कि ‘नेहा कक्कड़ की नाइट का कार्यक्रम गैब्रियल मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। हमारी इसमें कोई भूमिका नहीं है। जहां तक नेहा कक्कड़ के ट्वीट का सवाल है तो हो सकता है कोई कम्यूनिकेशन गैप हो।

अगर कार्यक्रम में कोई तब्दीली होगी तो उससे अवगत कराया जाएगा। पुराने कलाकारों के बुलाने का तो नुमाइश के प्रावधानों में कहीं कुछ भी ऐसा नहीं है कि कार्यकारिणी से पूछ कर कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

इसके अलावा जहां तक ब्लैक लिस्टेड इवेंट मैनेजर का सवाल है तो संबंधित इवेंट मैनेजर का कागजों में कहीं भी ब्लैक लिस्टेड होने की बात सामने नहीं आ रही है। जो भी कलाकार बुलाए गए हैं वह कालजयी हैं।
विज्ञापन


युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए गुरु रंधावा, गौहर खान, परंपरा ठाकुर आदि कलाकार बुलवाए जा रहे हैं। कलाकारों का चयन नुमाइश की गरिमा और आम लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें