5141 परीक्षार्थियों के ज्ञान की परख
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। शनिवार को 11 केंद्रों पर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेट (नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा हुई। इसमें 84 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 5141 परीक्षार्थियों के ज्ञान की परख हुई। इस परीक्षा के लिए डीपीएस को नोडल सेंटर बनाया गया था।
डीपीएस आगरा रोड की प्रधानाचार्या व यूजीसी नेट की परीक्षा की कोआर्डिनेटर रश्मि ग्रोवर ने बताया कि परीक्षा में 6123 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन तीन पालियों में हुई परीक्षा में परीक्षार्थी कम होते रहे। पहली पाली में 5177 परीक्षार्थी बैठे। दूसरी पाली में 5168 परीक्षार्थी बैठे। इसमें नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि तीसरी पाली में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम पेपर में 5141 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड, सिविल लाइंस, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, अलबरकात पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर आगरा रोड, इकरा पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, ब्लैक डेल पब्लिक स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय रामघाट रोड।
परीक्षार्थियों के बोल
जो तैयारी कर रखी थी, उसी अनुरूप सवाल आए थे। कुछ सवालों को हल करने में मुश्किल जरूर आई।
-मोहम्मद शाकिर
पिछले साल की अपेक्षा इस बार पेपर आसान रहा है। उम्मीद है कि उनका इस बार नेट क्वालीफाई हो जाएगा।
-उजाला वार्ष्णेय
मैं दोबारा परीक्षा दे रही हूं। रीजनिंग सवाल ने थोड़ा जरूर परेशान किया। बाकी सवालों को हल कर लिया।
-दीपक