भारत पहलवान ने जीती डेढ़ लाख की कुश्ती
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जट्टारी। जट्टारी के निकटवर्ती गांव घांघौली में रविवार को यमुना एक्सप्रेस के पास विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृष्णवीर शर्मा निवासी सिमरौठी पतंजलि योगपीठ दिल्ली प्रभारी ने विधिवत फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में मुख्य अतिथि के अलावा पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान आदि अन्य लोग मौजूद थे।
कुश्ती दंगल में निर्णायक (रेफरी) प्रताप सिंह ने अहम भूमिका निभाई। दंगल का संचालन राजेंद्र पहलवान फिरोजपुर, पिंटू पहलवान पारसोली ने किया। कुश्ती दंगल में में 101 से लेकर 1,51,000 तक की कुश्तियां लड़ी गईं। कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न जनपदों व प्रांतों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता और भारत केसरी वरुन, हितेश पहलवान एवं भारत पहलवान, हरिओम पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान घांघौली ने भी हिस्सा लिया। कुश्ती दंगल की आखिरी कुश्ती भारत पहलवान घांघौली व अशीम निवासी चंडीगढ़ के बीच लड़ी गई। जिसको भारत पहलवान निवासी घांघौली ने जीती। कुश्ती दंगल समिति के संयोजक संजय पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान, विवेक (काली) पहलवान, पप्पू, चंद्रभान पहलवान, कर्मवीर प्रधान आदि मौजूद थे। प्रो. धर्मेंद्र, नागेंद्र, सिंटू, सोनवीर, प्रदीप, नीरज, सचिन आदि ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर जगवीर प्रधान, रामवीर प्रधान, सुरेश नेताजी, महावीर ठेकेदार, कल्लू पहलवान, मंडेला चौधरी, रिंकू पहलवान, बने सिंह, सुशील नेताजी आदि मौजूद थे।