फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख अग्रसेन कॉलेज को पेंशन माता-पिता कोः विजय

Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विजय शेखर शर्मा, पीटीएम के सीईओ। - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा को यश भारती पुरस्कार मिलने पर उनके पिता सुलोम प्रकाश शर्मा और पूरा परिवार बेहद खुश है। सुलोम प्रकाश ने कहा कि एक युवा प्रतिभावान इंजीनियर को सम्मान देकर राज्य सरकार ने ये साबित किया कि प्रतिष्ठित पुरस्कार केवल राजनीतिक सिफारिशाें पर नहीं मिलते, बल्कि सही प्रतिभाओं को भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


11 नवंबर को ये पुरस्कार मिलेगा। सुलोम प्रकाश ने कहा कि पुरस्कार की जानकारी जब विजय शेखर शर्मा को दी गई तो उन्होंने खुशी जताई। फोन पर बातचीत में विजय ने कहा कि पुरस्कार की 11 लाख रुपये की राशि वह अपने अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में निर्माणाधीन हॉल को दी जाएगी। पेंशन वह अपने परिजनों के लिए देंगे।

सुलोम प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में पढ़ने लिखने के बाद विजय ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विदेशी नौकरी को ठुकरा कर खुद विदेशियों को अब अपने यहां नौकरी देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में काल सेंटर की स्थापना करने का काम जारी है। अब युवाओं के लिए जॉब ऑफर भी निकलने लगा है। इसके लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है। अब उनको कोई सम्मान और पुरस्कार मिलता है तो दिल खुश होता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें