फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवाल में गिरफ्तार तालिब रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर और सर्किल पर 12 फरवरी को भाजपा विधायक पौत्र अजय सिंह व भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. निशित पर हुए हमले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एएमयू छात्र तालिब जमानत मिलने पर सोमवार को रिहा कर दिया गया। देर शाम रिहाई के बाद वह अपने घर पहुंच गया।

एएमयू में हुए बवाल के मामले में दर्ज मुकदमों में आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज, फोटो आदि के आधार पर चिह्नित करते हुए पुलिस ने बीते रविवार रात को चार लोग हिरासत में लिए थे, जिनमें से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मो. तालिब पुत्र तसब्बुर अली निवासी जमालपुर हमदर्द नगर सिविल लाइंस को सीसीटीवी फुटेज में हथियार लिए देखने पर उसे मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसकी जमानत चार दिन पहले हो गई थी, मगर पुलिस द्वारा फ्रैक्चर की धाराएं बढ़ाने के कारण रिहाई टल गई थी। अब इस मामले में भी जमानत मंजूर करने के बाद सोमवार शाम को उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें