फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट लगाने को 10 हजार मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


थाना बरला के टीकरी के रहने वाले शिव सिंह पुत्र वीन नारायण ने एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उसका शस्त्र लाइसेंस पुत्र के नाम स्थानांतरित करने के मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए एसआई 10 हजार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन


शिव सिंह ने कहा है कि वह एक पूर्व सैनिक है। उसकी उम्र 75 वर्ष हो चुकी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वह अपना शस्त्र लाइसेंस बेटे के नाम स्थानांतरित करवा रहा है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में संबंधित एसआई रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये और शराब की बोतल मांग रहे हैं। जब इनकार किया तो एसआई ने कहा कि आपका बेटा उत्तेजित प्रवृत्ति का है। इसके चलते मेरा शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। बाद में अदालत ने बेटे को दोष मुक्त किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें