फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार के बदले नशा छोड़ने में सहायता करें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेएन मेेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस के संयुक्त तत्वाधान में सैयदना ताहिर सैफुद्दीन स्कूल में छात्रों को नशे की दवाओं के नकारात्मक प्रभावों की जानकारी प्रदान करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. नफीस फैजी, कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के डॉ. यासिर अल्वी तथा नेशनल हेल्थ मिशन के डॉ. मोहम्मद नवेदउर्रहमान ने छात्रों को नशे की दवाओं से होने वाली हानि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नशे की लत छुड़ाने के तरीकों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इससे संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की। इसके अतिरिक्त उन्होंने नशीले पदार्थों के क्रय विक्रय से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे के आदी लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने के बजाय उन्हें नशा छोड़ने में सहायता प्रदान करने का उपाय किया जाना चाहिए। एसटीएस स्कूल के प्रिंसिपल फैसल नफीस ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें