फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हाल संचालक पर 25 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर आयुक्त बुधवार को भी सख्त रहे। बुधवार को निरीक्षण के दौरान आगरा रोड स्थित पाश कॉलोनी में मैरिज होम द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर नगर आयुक्त भड़क गए और 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोक डाला।

मंगलवार को नगर आयुक्त ने फ्रेंड्स कॉलोनी में दो प्लाट स्वामियों के खिलाफ गंदगी फैलाने पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना किया था। बुधवार को नगर आयुक्त ने आगरा रोड आवास विकास में चित्रगुप्त पार्क, कांशीराम पार्क व अमृत योजना अंतर्गत आवास विकास पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवासीय कॉलोनी में बने सिद्धार्थ बैंक्यूट हाल मैरिज होम द्वारा अपने मैरिज होम का कूड़ा, जिसमें खाने के दौने पत्तल थर्माकोल के गिलास, बासी खाना व प्लास्टिक प्लेट, कॉलोनी में बने खाली प्लाट में डाला जा रहा था। नगर आयुक्त ने मैरिज होम संचालक सिद्धार्थ बैंक्यूट हाल के नाम से 25 हजार का जुर्माना जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा गंदगी फैलाने वालोें के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के साथ-साथ भारी अर्थदंड जरूर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को शहर की आवासीय कॉलोनी में खाली प्लाट, जिनको कूड़ा घर बनाया जा रहा है, के संबंध में पत्र लिखा जा रहा है। एडीए से सूची प्राप्त कर ऐसे प्लाट स्वामियों के प्लाटों को सार्वजनिक पार्क घोषित किया जाएगा।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें