फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से शुरू होगी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों की 64 वीं राज्य स्तरीय तीन दिवसीय शूटिंग एंड राइफलिंग प्रतियोगिता अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में बुधवार से शुरू हो रही है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने अपनी टीम के प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दे चुके हैं।

आयोजन के मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. अजय कुमार गुप्ता को प्रतियोगिताओं के संयोजक का दायित्व, डॉ. विपिन वार्ष्णेय को सचिव, डॉ. अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष, डालेश कांकरान, अंबुज जैन एवं उषा गौड़ को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेख प्रभारी डॉ. आरपी वार्ष्णेय रहेंगे। इसके साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश से आने वाली बालिका प्रतिभागियों का आवास टीकाराम कन्या इंटर कालेज, बालक प्रतिभागियों की व्यवस्था मंडलवार क्रमश: हीरालाल बारह सैनी इंटर कालेज, एसएमबी इंटर कालेज, माडर्न पब्लिक इंटर कालेज एवं लै. नाहर सिंह इंटर कॉलेज में रहेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी आवास व्यवस्था वाले प्रधानाचार्यों को सभी व्यवस्थाएं पहले से ही व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें