फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ का अधिष् ठापन समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिष्ठान समारोह सोमवार को एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान एवं सचिव हुजैफा आमिर ने एएमयू के तमाम हॉल एवं कमरों में पत्र भेजकर छात्रों को अधिष्ठापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि वह छात्रों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी है। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ का अधिष्ठापन समारोह भी फाइनल स्पीच की तरह बेहद दिलचस्प होता है।

इसमें निर्वाचित चेयर पदाधिकारी के अतिरिक्त पराजित प्रत्याशी भी छात्रों को संबोधित करते हैं। पहले यह कार्यक्रम कैनेडी हॉल में करने की योजना थी। बाद में इसे एथलेटिक्स ग्राउंड में करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन का अधिष्ठान समारोह कल
वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन का अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. हीना परवेज ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें