फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंडों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दीपावली के बाद पांच दिन छुट्टी बिताकर लोगों का नौकरी पर लौटने का क्रम रविवार को जारी हो गया। दिल्ली, बल्लभगढ़, नोएडा जाने के लिए लोगों की भीड़ मसूदाबाद बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी, भीड़ के दबाव के चलते कई बार व्यवस्था ध्वस्त हो गई. हालांकि संचालन की व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने आफिस में बैठ व्यवस्था में जुटे रहे। इधर, मथुरा, आगरा, कासगंज, एटा जाने के लिए यात्री गांधी पार्क बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे।

दीपावली के बाद पांच दिन का अवकाश होने नौकरी पेशा लोग अपने घरों को चले गए। रविवार को छुट्टी का आखिरी दिन होने और सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने के कारण मसूदाबाद बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस भीड़ के उमड़ने का अनुमान पहले से ही परिवहन निगम के अधिकारियों ने लगा लिया और यही कारण है कि पूरे दिन बसों का आवागमन होता रहा।
विज्ञापन


कुछेक देर के लिए बस स्टैंड पर बसों का अभाव हुआ, लेकिन इसकी खबर जैसे ही एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत को हुई तो उन्होंने तत्काल बुद्ध विहार डिपो की बसों को दिल्ली, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, नोएडा के लिए दौड़ा दिया। एआरएम अलीगढ़ ने बताया कि जिस स्थान के लिए जितने परमिट है उतनी ही बसों को चलाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

इधर, गांधी पार्क बस अड्डे पर लगातार तीसरे दिन भी यात्रियों का दबाव बना रहा। गाड़ियों के दिल्ली समेत अन्य मार्गों पर चलने के कारण आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा, हाथरस, नरौरा, अतरौली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सबसे ज्यादा परेशानी मथुरा जाने वाली यात्रियों को उठानी पड़ी।

दोपहर के समय एक समय तो ऐसा आया कि करीब तीन घंटे तक मथुरा जाने के लिए कोई बस नहीं थी। इसके पीछे अधिकारियों का राया कट पर लगने वाला जाम बताया। गांधी पार्क बस अड्डा प्रभारी मुनेश पाल सिंह ने बताया कि मथुरा के राया कट पर कई घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इसके कारण मथुरा मार्ग पर बसों का आवागमन कुछ देर से लिए बाधिक रहा। इसके अलावा आगरा, कासगंज, एटा, हाथरस, नरोरा, अतरौली के लिए बसों की समस्या कुछ देर के लिए ही रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी भीड़ का दबाव रहेगा। इसके बाद दबाव धीरे-धीरे कम होता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें