फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो निकालने के विवाद हमला, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौला पुल के नीचे रास्ते के विवाद में मारपीट-पथराव
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

महानगर के बरौला पुल के नीचे चल रहे धार्मिक आयोजन के बगल से ऑटो निकालने से टोकने पर समुदाय विशेष के युवक ने अपने साथियों को बुलाकर आयोजकों से मारपीट कर दी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और धार्मिक आयोजन में मौजूद महिलाओं ने इन हमलावरों पर पथराव कर दौड़ा लिया।

इस खबर पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भागदौड़ कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। ऑटो चालक द्वारा किए गए हमले में पार्षद सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इनका उपचार कराया है, जबकि आधा दर्जनों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि पिछले तीन साल से बरौला रेलवे पुल के नीचे बालाजी सेवा समिति नामक संगठन गणेश चतुर्थी पर साप्ताहिक धार्मिक आयोजन कराता आ रहा है। इस बार यहां भागवत कथा भी चल रही है।

चूंकि पांडाल पुल के नीचे बनाया है तो रास्ता संकरा हो गया है। वाकया रविवार का है, जब आलमबाग इलाके का ऑटो चालक सादाब वहां से ऑटो लेकर निकला तो उसकी टक्कर से पांडाल की झालर आदि टूट गई। इस पर लोगों ने उस समय उसे यह कहकर समझाकर वहां से भेज दिया कि अब जब तक आयोजन चले, इस रास्ते से अपना ऑटो न निकाले। घूमकर दूसरे रास्ते से ऑटो ले जाए।

आयोजकों का आरोप है कि सादाब सोमवार दोपहर को भी वह मुर्गा मंडी से ऑटो लेकर लौटा तो उसी रास्ते से निकला। इस पर लोगों ने आपत्ति जता दी। आरोप है कि इसके बाद सादाब ने अपना ऑटो कुछ आगे खड़ा कर अपने साथियों को बुला लिया और आयोजकों से लाठी-डंडों, सरिया आदि से मारपीट कर दी।

इस मारपीट में पार्षद अशोक लोधी, मनीष, बंटी, रिंकू, अमित आदि घायल हो गए। इस दौरान अफरातफरी पर आयोजन में बैठी महिलाओं ने पथराव कर हमलावरों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन


खबर पर सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर बन्नादेवी आदि पहुंच गए। वहां से पुलिस ने तीन हमलावर गिरफ्तार कर लिए। इस संबंध में अशोक लोधी की तहरीर पर फुरकान, सादाब, राजू व उनके तीन साथी को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें