फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लील बातें, भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लील बातें, भड़के परिजन
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

एक शिक्षक ने मर्यादा ताक पर रखकर छात्राओं से शर्मनाक बातें की। शुक्रवार को परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। डीआईओएस व एडीआईओएस के आदेश पर कॉलेज प्रबंध समिति से आरोपी शिक्षक निलंबित कर दिया है।

शुक्रवार सुबह कुछ छात्राओं के परिजन माहेश्वरी इंटर कॉलेज पहुंचे और आरोपी शिक्षक की हरकत के बारे में बताया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक आपत्तिजनक बातें करता है। जब हद पार हो गई तब छात्राओं ने बताया है। इसकी सूचना पर निवर्तमान महापौर शकुंतला भारती और पार्षद संजय शर्मा आदि भाजपा नेता कालेज पहुंचे।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस पर डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा और एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत भी कालेज पहुंचे।

उन्होंने प्रबंध समिति को निर्देश दिए कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दें जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके आदेश पर कालेज समिति ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रबंधन छात्र-छात्राओं की शिकायतों पर हमेशा गंभीरता से कार्रवाई करता है। इस प्रकरण में आनन-फानन निवर्तमान मेयर समेत अन्य लोगों का पहुंचना बताता है कि प्रबंध कमेटी की खिलाफत में खड़े कुछ लोग इसको अनावश्यक तूल दे रहे थे।
-गिर्राज गोदानी, प्रबंधक माहेश्वरी इंटर कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें