फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश न लगा तो थाने, चौकियों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधों पर अंकुश न लगा तो थाने, चौकियों का होगा घेराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। महानगर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए कौमी एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द अपराधों पर अंकुश नहीं लगा तो थाने से लेकर चौकी तक का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी, हत्याएं आदि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन इनको रोकने में असफल है। सत्ता में मंत्री संदीप सिंह के क्षेत्र में डकैती, लूट की घटनाओं ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है। आम जनता में भी भय व्याप्त है। गाय की सुरक्षा के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द अपराधों का सिलसिला नहीं थमा तो थाने व चौकियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कैलाश वाल्मीकि, शीलू पंडित, युवा नेता गौरांग देव चौहान, इमरान घोसी, राकेश शर्मा, मोहन चोटाला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें