फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के पूरे परिवार सहित 10 को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पार्षद नीलेश उपाध्याय सहित उनका पूरा परिवार डेंगू की चपेट में है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एटा में तैनात सिपाही सहित करीब 10 डेंगू के मरीज के साथ ही 30 डेंगू के संभावित मरीज भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 500 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में भाजपा पार्षद का पूरा परिवार आ गया है। भाजपा के वार्ड संख्या 22 से पार्षद नीलेश उपाध्याय को डेंगू होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी भतीजी कुमकुम उपाध्याय के अलावा कल्पना उपाध्याय को भी डेंगू होने पर जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। नगला मसानी के डेंगू मरीज शिवेंद्र सिंह, गोंडा के गांव पचवारी के पंकज कुमार भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पंकज एटा में सिपाही के पद पर तैनात हैं। इनके अलावा डेंगू संभावित 30 मरीज भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जहां-जहां से डेंगू के मरीज अस्पताल में आए हैं, वहां-वहां मलेरिया विभाग की टीमें पहुंची और डेंगू का लार्वा नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें