फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेरेश्वर धाम में 10 दिवसीय देवछठ मेला 29 अगस्त से 7 सितंबर तक, होंगे ये कार्यक्रम

Tue, 26 Aug 2025 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेले में विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक, देशभक्ति और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा रसिया दंगल, पत्रकार सम्मेलन, कबड्डी, कुश्ती-दंगल और बॉडी बिल्डरों का शो होगा। श्री कृष्णलीला का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
देव छठ मेला के बारे में पत्रकार वार्ता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के श्री खेरेश्वर धाम में दस दिवसीय देवछठ मेला 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। 26 अगस्त को मंदिर समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक, देशभक्ति और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा रसिया दंगल, पत्रकार सम्मेलन, कबड्डी, कुश्ती-दंगल और बॉडी बिल्डरों का शो होगा। श्री कृष्णलीला का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


महामंत्री ऋषिओम शर्मा व प्रमुख सलाहकार पंकज धीरज ने बताया कि नियमित रूप से दर्शक कार्यक्रमों का आनंद उठाएंगे। कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान और मेला प्रभारी विक्रम सिंह तोमर और दंगल प्रभारी लतेश चौधरी ने बताया इस बार तीन दिवसीय कुश्ती-दंगल में यूपी के अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित बृज क्षेत्र के पहलवान दम-खम दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला संयोजक संजय शर्मा और उप-मेला प्रभारी धर्मवीर सिंह लोधी ने बताया कि खेल महोत्सव आयोजन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति बनाई गई हैं। मुकेश विहारी सर्राफ, कंछी पहलवान, घमंडी लाल, अनंत गिरी, प्रहलाद गिरी, नीलेश उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें