फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Teacher Award: एएमयू की प्रो. विभा शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति देंगी सम्मान

Tue, 26 Aug 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देशभर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 21 शिक्षकों में प्रो. शर्मा भी शामिल हैं।  प्रो. विभा यूनिवर्सिटी में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं।
 
विज्ञापन
अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार विज्ञान भवन नई दिल्ली में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। देशभर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 21 शिक्षकों में प्रो. शर्मा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार का नकद पुरस्कार शामिल है। प्रो. विभा यूनिवर्सिटी में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि यह सम्मान प्रो. विभा शर्मा की प्रतिबद्धता और विद्वता का प्रमाण है।

सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने कहा कि एएमयू के लिए गौरव का क्षण है। कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मान एएमयू के शिक्षकों को प्रेरित करते हैं। कला संकाय के डीन प्रो. टीएन सतीसन और अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. शाहीना तरन्नुम ने कहा कि प्रो. विभा शर्मा की यह उपलब्धि विभाग के लिए गर्व का पल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें