फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: झुग्गियों पर पलटा बेकाबू ट्रक, 8 बच्चों की मौत

Wed, 20 Mar 2013 11:36 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में मंगलवार देर रात अनियंत्रित ट्रक के झुग्गियों पर पलटने पर ट्रक के नीचे दबकर पांच सगी बहनों सहित आठ बच्चों की मौत हो गई। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में चीखपुकार मच गई और मारे दहशत के  ड्राइवर-क्लीनर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने कई घंटे तक क्रेन के न पहुंचने पर एसीएम (द्वितीय) पूरन सिंह राणा और फोर्स को खदेड़ दिया। संवेदना जताने पहुंचे सपाई भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए। कई घंटे तक सड़क जाम कर गुस्साई भीड़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रही। बाद में फोर्स के पहुंचने पर भीड़ को तितर-बितर किया जा सका।   

ईंटों से भरा ट्रक संख्या एचआर 58-ए 9743 नगला पटवारी पुलिस चौकी के पास एएमयू गैस गोदाम के बीच सड़क के मोड़ से शहर की ओर से आ रहा था जो फुटपाथ में गड्ढे होने के कारण बेकाबू होकर झुग्गियों पर पलटा था। हादसे की खबर पर राहत कार्य करने पहुंची क्रेन भी इस वजह से कई बार असंतुलित हुई और ट्रक को उठाने में पलट गई, जिसमें फंसे ड्राइवर तथा अन्य स्टाफ को क्रेन के शीशे तोड़कर निकाला गया।
विज्ञापन


दूसरी क्रेन मंगाई गई, उसकी मदद से ट्रक और ईंटों के ढेर में फंसे बच्चों व अन्य लोगों को निकाला गया। इनमें से अकरम (3), इमरान (5 माह) पुत्रगण मो. शहीम, कौसर (7) शबाना (10) खुशबू (5), जरीना (8) पुत्रीगण मो.शमीम, सुहैल (5) पुत्र जफर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मो.शमीम की पांचवीं पुत्री हजरा (5) को देर रात जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। गुस्साए लोगों का कहना था कि कई बार कहने के बाद भी प्रशासन व नेताओं के स्तर से फुटपाथ दुरुस्त नहीं कराया गया। अन्यथा ऐसा हादसा नहीं होता। घटनास्थल पर देर रात तक क्रेन रोड पर पलटी रही, जिससे यातायात बाधित रहा। देर रात तक यहां से ईंटों को हटाने का काम होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक का ड्राइवर भी शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें