फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अखिलेश का प्रस्तावित रोड शो अधर में

Thu, 02 May 2013 08:33 PM IST
लखनऊ/न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जुलाई में प्रस्तावित अमेरिकी रोड शो अधर में फंसता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बोस्टन एयरपोर्ट पर नगर विकास मंत्री आजम खां से हुई पूछताछ के बाद समाजवादी पार्टी ने अमेरिका विरोधी रवैया अपनाया है।

राज्य में अमेरिकी निवेश बढ़ाने मकसद से मुख्यमंत्री अखिलेश के जुलाई में प्रस्तावित अमेरिका दौरे के दौरान यह रोड शो होना है।

अखिलेश और उनके प्रतिनिधिमंडल को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने आमंत्रित किया है।

उन्हें बोस्टन, न्यूयॉर्क, शिकागो और कई अमेरिकी शहरों की यात्रा करनी है, जिससे कि राज्य में निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।

यूएसआईबीसी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया है कि अखिलेश की जुलाई की प्रस्तावित यात्रा के दौरान रोड शो और आधिकारिक बैठकों की योजना अधर में लटकी हुई है।

न्यूयॉर्क रोड शो की योजना उसी जगह बनाई जा रही है जहां अखिलेश ने अपने सहयोगी मंत्री आजम खां को बोस्टन एयरपोर्ट पर रोकने और पूछताछ करने के विरोध में कार्यक्रम का बहिष्कार किया था।

यूएसआइबीसी के सदस्य ने कहा, ‘हमें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मुश्किलें पेश आएंगी। यह सामान्य दौरा नहीं होगा जैसे हमने योजना बनाई थी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिकी निवेशकों की मदद से उत्तर प्रदेश में उद्योग और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने की कोशिशें पटरी से उतर गई हैं।

सदस्य ने कहा, हमें किसी राज्य के मुखिया से यह उम्मीद नहीं थी। हालांकि हाल ही में न्यूयॉर्क यात्रा पर आने के दौरान यूएसआईबीसी के अध्यक्ष रॉन सोमर और परिषद के चेयरमैन व मास्टरकॉर्ड के सीईओ अजय बंगा ने अखिलेश से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


पिछले मार्च में यूएसआईबीसी सदस्यों ने लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात की थी और रोड शो की पुष्टि की थी।

गौरतलब है कि हाल ही अखिलेश के साथ अमेरिका यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खां को बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर करीब 10 मिनट रोककर पूछताछ की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें