फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार की लापरवाही, लैपटॉप में लगा दीमक

Tue, 23 Jul 2013 07:16 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाले अखिलेश यादव को दो साल हो गए लेकिन आगरा के छात्रों को लैपटॉप नहीं मिला। लैपटॉप आने के बाद भी माननीय के इंतजार में छात्रों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन, अब तो लैपटॉप पर दीमकों ने भी हमला बोल दिया है। आगरा कॉलेज में रखे लैपटॉप को सीलन से नुकसान पहुंच रहा है।

लैपटॉप के वादे पर सत्ता में आई अखिलेश यादव सरकार इनके वितरण को लेकर लापरवाह है। भले ही मंडल में फीरोजाबाद और मैनपुरी में इसके वितरण की रस्म अदायगी कर दी गई है, आगरा के छात्रों के हाथ अभी भी खाली हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां 34290 लाभार्थियों में से शुरुआती चरण में 16979 लैपटॉप भेज दिए गए हैं। मई और जून में दो खेप में आए लैपटॉप होलमैन इंस्टीट्यूट और आगरा कॉलेज में रखे गए हैं। इनके वितरण के लिए ‘माननीय’ के इंतजार में बरसात आ धमकी।
विज्ञापन


झमाझम बारिश होने के बावजूद जिला प्रशासन ने इसकी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। नतीजतन सीलन से आगरा कॉलेज में रखे लैपटॉप में दीमक लगने लगी हैं। आईटी एक्सपर्ट की मानें तो सीलन से से सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो लैपटॉप के खराब होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें