फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा और कुशीनगर में बनाया जायेगा एयरपोर्ट

Tue, 08 Jan 2013 01:45 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद प्रदेश में औद्योगिक वातावरण तेजी से बना है। सूबे में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्यवाही चल रही है। इसमें डेयरी, टूरिज्म, पेट्रोलियम, फूड प्रासेसिंग, लेदर कलस्टर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


देश और विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां सूबे में निवेश के लिए आ रही हैं। आगरा और कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर कार्यवाही तेज हो गई है। आगरा के लिए चार साइट प्रस्तावित हैं जिनमें ताज के नजदीक किसी साइट को फाइनल किया जाना है। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है।

कुशीनगर में बिडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन मिलने के बाद बिडिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। औद्योगिक विकास आयुक्त अनिल कुमार गुप्त ने होटल क्लार्क अवध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा में सीआईआई के सहयोग से 27 से 29 जनवरी तक आयोजित हो रहे पार्टनरशिप समिट में करीब 2000 प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आगामी गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भूटान नरेश को इस समिट में आमंत्रित करने का फैसला किया है। वह इस संबंध में पत्र लिखेंगे।

गुप्त ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समिट में आने वाले उद्योगपतियों, उद्यमियों, राजनयिकों और राष्ट्राध्यक्षों के सामने अपनी औद्योगिक, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण जैसी नीतियां रखेगी। इस समिट के पहले जिन-जिन विभागों की नीतियों पर कैबिनेट की मुहर लग जाएगी उन्हें बुकलेट के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। सीएम उसका विमोचन करेंगे।

यह ऐसा मौका है जब दुनिया भर के लोगों के सवालों का जवाब देकर हम उन्हें यहां निवेश के लिए संतुष्ट कर सकेंगे। सूबे में पूंजीनिवेश की दिशा में इससे बड़ी सफलता मिलेगी। इस मौके पर सीआईआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किरॉन चोपड़ा, प्रमुख सचिव लघु उद्योग, प्रमुख सचिव सूचना संजीव मित्तल और विशेष सचिव उद्योग कौशलराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें