कट पर दोनों के वाहनों की टक्कर होते-होते बची। इसके बाद दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच प्रवक्ता ने घर फोन कर दिया। उनका बेटा और कई अन्य लोग आ गए। इन लोगों ने भी टीईटी और उनके मामा को हाईपे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
छलेसर चौकी पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को चौकी ले आई। कुलदीप सिंह का आरोप है कि महेश के पक्ष में आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष भी छलेसर चौकी पहुंचे थे। अपने अर्दलीय व अपने साथियों से उन्हें चौकी में पुलिस के सामने पिटवाया।
यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कुख्यात गैंगेस्टर 'विकास' सहित दो को लगी गोली
पिटाई का वीडियो वायरल
हाईवे पर टीटीई और उनके मामा की पिटाई का वीडियो कई लोगों ने बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इसे जांच में शामिल कर लिया है।
सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि टीईटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने चौकी पर मारपीट के आरोप की जांच की जा रही है।
'टीईटी के ससुर का फोन आने पर समझौता कराने गया था'
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने बताया कि हाईवे पर हुई मारपीट के मामले में टीईटी कुलदीप के ससुर का फोन उनके पास आया था। दूसरा पक्ष उनके गांव भागूपुर का है। इस पर वो समझौता कराने छलेसर चौकी गए थे। राजीनामा नहीं होने पर वापस आ गए। उनके अर्दली पर लगे पिटाई के आरोप गलत हैं।
चौकी इंचार्ज ने आपत्तिजनक शब्द कहे- टीटीई
पीड़ित टीटीई कुलदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज से उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा तो उन्हें धमकाया। इतना ही नहीं, सभी टीटीई के बारे में आपत्तिनजक शब्द भी कहे।