फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: आगरा पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की बनाई सूची, गिरफ्तारी को टीम गठित

Mon, 06 Jul 2020 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस ने टॉप-20 हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाई, होगी निरोधात्मक कार्रवाई
  • कानपुर की घटना के बाद पुलिस की सख्ती, दस अपराधी हैं जेल से बाहर 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: कानपुर की घटना के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की घटना के बाद हर जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। आगरा में 40 अपराधी ऐसे हैं, जिन्हें पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। इनमें 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के इनामी तक शामिल हैं। अब इनका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। यह कहां रह रहे हैं? किन लोगों के संपर्क में हैं? इन सबके बारे में पुलिस पता कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शहर में 40 इनामी अपराधी हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इनका खाका तैयार कर लिया गया है। यह अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। । 


संबंधित खबर: फिरोजाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, कुख्यात गैंगेस्टर 'विकास' सहित दो को लगी गोली
विज्ञापन


इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। पहले टीम इनके घरों पर जाएगी। अगर, यह कहीं बाहर रह रहे हैं तो इस बारे में पता किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर विशेष टीम को लगाया जाएगा, जिससे इनामी को पकड़ा जा सके।

हाथ नहीं आया 50 हजार का इनामी करतार सिंह

मूलरूप से टूंडला निवासी करतार सिंह एत्माद्दौला के नरायच में रहता था। फरवरी 2013 में उसने किशोरी को अगवा कर लिया था। किशोरी ने कोर्ट में अपने बयान में दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। अपहरण के आरोप में उसे साढ़े तीन साल की सजा हुई। वह एक सितंबर को जेल से रिहा हो गया। 

दुष्कर्म मामले को लेकर अपील होने पर कोर्ट ने करतार को पेश करने के आदेश किए। मगर, वह फरार हो गया। थाना एत्माद्दौला पुलिस दुष्कर्म के मामले में फरार करतार सिंह की तलाश में है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मगर, चार साल बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

डॉ. अमित टंडन पर भी 10 हजार इनाम  

पिछले साल सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. अनुराग टंडन पर हमला बोला गया था। उन्होंने अपने भाई डॉ. अमित टंडन पर आरोप लगाया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। 

डॉ. अमित टंडन फरार हो गए थे। इस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हालांकि डॉ. पर दस हजार का इनाम है। 
 
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी नहीं आए हाथ 

दीवानी में पुलिस अभिरक्षा से दो मुल्जिम फरार हो गए थे। इनमें हाथरस निवासी लाला और फिरोजाबाद निवासी पप्पू हैं। दोनों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज हुआ। 

लाला पर 15 हजार रुपये और पप्पू पर पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह न्यू आगरा के ही गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राजू पर 15 हजार का इनाम घोषित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें