फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी ने एसएसपी के नाम पर की वसूली, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 09 May 2022 07:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फतेहाबाद क्षेत्र में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले से नाम निकलवाने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य और उसके एक साथी ने एसएसपी आगरा को रकम देने के नाम पर मामले में आरोपी से 80 हजार रुपये ले लिए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में एसएसपी के नाम पर एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये की वसूली कर ली गई। मामले के अनुसार, पीड़ित के बेटे के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था। उसे भरोसा दिलाया गया कि मुकदमे से बेटे का नाम निकलवा दिया जाएगा। मगर, नाम नहीं निकला। वसूली के आरोप में जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने  आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम नयापुरा खंडेर निवासी रामबाबू ने शिकायत की। बताया कि अक्तूबर 2021 में गांव के दर्शन लाल ने उनके पुत्र के खिलाफ थाना फतेहाबाद में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। कई बार आपसी पंचायत हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं निकला। 

इसी बीच फतेहाबाद के जिला पंचायत सदस्य दिलकेश वर्मा अपने साथी अजीत के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप लगाया कि दिलकेश ने कहा कि उनकी एसएसपी आगरा से घनिष्ठता है। बेटे का नाम मुकदमे से निकलवा दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापस मांगी तो मिली धमकी 

रामबाबू ने बताया कि रकम कम करने की सहमति बनने पर उन्होंने 80 हजार रुपये जिला पंचायत सदस्य और अजीत को दे दिए। कई दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठगे जाने का अहसास होने पर जब रकम वापस मांगी तो धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने शिकायर्ता का वीडियो बनवाया। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य और उनके साथी को नामजद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

दूसरी ओर, जिला पंचायत सदस्य दिलकेश वर्मा का कहना है कि किसी से कोई रुपये नहीं लिए हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाले को जानते तक नहीं हैं। मामले की जानकारी हुई है। इस संबंध में अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

नही आएं झांसे में

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि वह जनता से यही कहेंगे कि जागरुक रहें। ऐसे किसी व्यक्ति के झांसे में नहीं आए। किसी को रुपये नहीं दें। अगर, कोई ठगी का शिकार बनाता है तो पुलिस से शिकायत करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें