फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर मंगलवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुछ दूरी पर इसी डंपर की टक्कर से एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव सलेमपुर बरतल निवासी रजनेश कुमार (22) मंगलवार सुबह मोहम्मदाबाद से बेवर किसी काम से आ रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। रजनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश कर रही थी। तभी उसी डंपर ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी और वहां से भाग गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार नवीन कुमार निवासी गांव खिमसेपुर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें