फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंद्रपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर में सोमवार की रात एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह आननफानन परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी चक्रेश सिंह (19) सोमवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया था। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे के पास से गुजरे तो देखा कि चक्रेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। मंगलवार की सुबह परिजन ने आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें