फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर कार सवार युवकों ने की ऐसी हरकत, 10 हजार रुपये का चालान; गाड़ी भी हुई सीज

Fri, 05 Apr 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर कार सवार युवकों ने ऐसी हरकत की, जिसकी वजह से पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान तो किया ही इसके साथ गाड़ी भी सीज कर दी।

 
विज्ञापन
कार दौड़ाते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर कार से स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार की पहचान कर 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। कार को सीज भी कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात को काले रंग की कार को तेज गति में दौड़ाते हुए युवक स्टंट कर रहे थे। कार थाना रकाबगंंज से होते हुए एमजी रोड पर आ गई। कार में तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। युवक खिड़कियों से लटक रहे थे। इससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। हादसा हो सकता था। रास्ते से निकलकर जा रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस हरकत में आ गई। कार की तलाश में जुट गई।

डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि कार कमला नगर निवासी प्रदीप खत्री की थी। उनका बेटा कार लेकर शादी में गया था। लौटते समय कार से दोस्त स्टंट करते हुए चल रहे थे। 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। कार को घर से लाकर सीज भी कर दिया गया। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस कर चुकी हैं गिरफ्तार
कार से स्टंट करने का वीडियो पहली बार वायरल नहीं हुआ है। सिकंदरा, हरीपर्वत, ट्रांस यमुना क्षेत्र में भी वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया था। शांति भंग में चालान किए गए थे। गाडिय़ों को सीज किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें