फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवकुंज में युवकों ने की फायरिंग, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र के केशवकुंज में शुक्रवार रात को बाइक सवार तीन युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन 11 बजे की है। कॉलोनी में कोठी नंबर 17 ए के बाहर फायरिंग की गई। तीन युवक बाइक पर आए। उन्होंने पहले हवा में हथियार लहराया और चले गए। कुछ देर बाद फिर आ गए। उन्होंने तीन फायर किए और भाग गए। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। तब तक युवक चले गए। कॉलोनी के सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने पुलिस से शिकायत की।
कालोनी के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से 10-12 युवक कालोनी में आ रहे हैं। वह तेजी से दो पहिया वाहन चलाते हैं। कोई टोकता है तो गालियां देते हैं। दो बाइक के नंबर नोट करके पुलिस को दिए थे। मगर, युवक नहीं पकड़े गए। आशंका है कि इन्हीं युवकों ने फायरिंग की। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि चुनाव के चलते पुलिस लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करा रही है। ऐसे में लाईसेंसी शस्त्र से फायरिंग नहीं की जा सकती। फायरिंग करने में अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया होगा। इसका पता पुलिस के पकड़ने पर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें