मौके पर क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, बिछवा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के समझाए जाने के बाद परिजन माने, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
1 of 5
युवक की मौत के बाद गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भोगांव के गांव रकरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह पुलिस शव लेने गांव पहुंची, तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच झड़प भी हुई। एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगरी निवासी 45 वर्षीय जसरथ सिंह का सोमवार को भाई ब्रजेश से पानी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची रकरी चौकी पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। मृतक की बहन रंगोली का आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। इसके बाद थाना ले जाकर भी पीटा। कुछ देर बाद दो हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी ना होने पर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
गांव पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि शाम को जमानत होने के बाद जसरथ जब घर आया तो एक सिपाही पुष्पेंद्र ने उसे फोन कर धमकाया और चौकी पर आने के लिए कहा। जसरथ जब चौकी पर पहुंचा तो उसे फिर से पीटा गया। घर आने के बाद जसरथ ने कहा की उसकी आज तक इतनी बेइज्जती किसी ने नहीं की। मारपीट से क्षुब्ध होकर देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस से होती तकरार
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव लेने गांव पहुंची तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच झड़प भी हुई। करीब 1 घंटे बाद शव को उठाने को लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
4 of 5
गांव में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।