दीवानी परिसर में युवा अधिवक्ता संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
- फोटो : Agra City
आगरा। युवा अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय में पारदर्शिता लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्हें अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निर्देशन में कानूनों का अध्ययन करके अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहिए। यह कहा प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने। वे शनिवार को दीवानी में आयोजित आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
समारोह में युवा अधिवक्ता संघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार वर्मा, गजेंद्र शर्मा बाबा, राजेंद्र रावत, जय दयाल गौतम, करतार सिंह भारतीय, अचल शर्मा, नीरज गर्ग, शिशुपाल सिंह यादव, रामप्रकाश चौहान, आरके द्विवेदी, सुरेंद्र लाखन और नरेंद्र शर्मा का सम्मान किया गया।
इनके अलावा 50 युवा अधिवक्ता और 20 अभियोजन अधिकारी भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अधिवक्ता मनीष गुप्ता और बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह रहे। उन्होंने भी युवा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया।
युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि यह आयोजन गुरु और शिष्य की परंपरा को बढ़ाने के लिए शिक्षक दिवस से पूर्व आयोजित किया गया है। इस मौके पर आगरा एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, नेत्रपाल सिंह, केसी शर्मा, विजेंद्र सिंह बघेल, अरविंद गौतम, महान मुद्गल, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।